छात्राओं को मिली आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजकीय महाविद्यालय जयपुर में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कालिका पेट्रोलिंग टीम छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएगी, ताकि वे विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें
जयपुर, 6 अक्टूबर। राजकीय महाविद्यालय जयपुर में संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य अशोक कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविकांत शर्मा, कालिका पेट्रोलिंग टीम सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
कॉलेज आयुक्तालय के जॉइंट डायरेक्टर प्रोफेसर शोभाराम शर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग के सहयोग से छात्राओं को नियमित रूप से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में 15,800 छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि वर्ष 2026-27 में अब तक 4,500 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं।
शिविर के दौरान कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए सक्षम बनाना है। यह पहल छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बाइट
- प्रोफेसर शोभाराम शर्मा, जॉइंट डायरेक्टर - कॉलेज आयुक्तालय
- डॉ. रविकांत शर्मा, प्राचार्य - राजकीय महाविद्यालय, जयपुर
- सुनीता मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
- मनोहर बाई मीणा, महिला कांस्टेबल
- मीनल कुमावत, छात्रा