अपराध

छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया बैड टच का आरोप, स्कूल में मचा हंगामा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया बैड टच का आरोप, स्कूल में मचा हंगामा

Marking : Lead All

छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया बैड टच का आरोप, स्कूल में मचा हंगामा

नरकटियागंज के स्कूल में छात्राओं ने शिक्षक पर बैड टच का आरोप लगाया। हंगामे के बाद 112 पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया, बीईओ ने जांच का भरोसा दिया।

07 अक्टूबर , नरकटियागंज (पश्चिम चम्पारण, बिहार) : पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय हिंदी में उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ छात्राओं ने सहायक शिक्षक संजय कुमार पांडेय पर अनुचित व्यवहार और बैड टच का आरोप लगाया। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक किसी न किसी बहाने उन्हें अपने पास बुलाते थे और कथित तौर पर अनुचित तरीके से स्पर्श करते थे।

छात्राओं के अनुसार, शिक्षक पर कभी सीने पर हाथ लगाने, कभी पीठ सहलाने और कभी कमर पर हाथ लगाने का आरोप है। छात्राओं द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद विद्यालय में आक्रोश फैल गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया, जिससे विद्यालय परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मामला नगर के शिवगंज वार्ड संख्या-7 स्थित विद्यालय का बताया जा रहा है। हंगामे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपित सहायक शिक्षक संजय कुमार पांडेय को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने छात्राओं से मामले की जानकारी ली और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी।

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद नरकटियागंज के बीईओ संजय कुमार सिंह भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं और विद्यालय के शिक्षकों से पूरे मामले की जानकारी ली।

बीईओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस स्टोरी फोल्डर में :

बाइट: विद्यालय की छात्रा बाइट: संजय कुमार सिंह, बीईओ, नरकटियागंज

बाइट: विद्यालय की शिक्षिका

Caption : नरकटियागंज के स्कूल में छात्राओं ने शिक्षक पर बैड टच का आरोप लगाया। हंगामे के बाद 112 पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया, बीईओ ने जांच का भरोसा दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।