राज्य

छात्राओं ने सीखा खेती का आधुनिक तरीका

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छात्राओं ने सीखा खेती का आधुनिक तरीका

सीकर की 64 छात्राओं ने फतेहपुर कृषि कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण कर आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी ली। छात्राओं ने पॉलीहाउस, लैब और कृषि प्रक्षेत्र का अवलोकन कर बीज उपचार व मृदा परीक्षण की प्रक्रिया समझी।

सीकर, 3 अक्टूबर। ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कृषि संकाय की 64 छात्राओं ने कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, फतेहपुर-शेखावाटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं को कृषि की आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

छात्राओं ने कॉलेज की एडवांस लैब, स्मार्ट क्लास, पॉलीहाउस और कृषि प्रक्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बीज उपचार, मृदा परीक्षण और जैविक खाद तैयार करने व उपयोग की आधुनिक तकनीकों को समझा।

जोबनेर के जोनल डायरेक्टर रिसर्च एवं अधिष्ठाता डॉ. हरफूल सिंह ने छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्राओं के लिए भविष्य में विशेष प्रैक्टिकल कक्षाएं आयोजित करने की भी घोषणा की गई, जिससे उन्हें कृषि शिक्षा के साथ प्रयोगात्मक ज्ञान भी मिल सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।