राज्य

छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें सभी एसडीएम : एडीएम श्री पांडे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें सभी एसडीएम : एडीएम श्री पांडे

एडीएम श्री सुमित पांडे ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मेस की सुचारू व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एडीएम श्री पांडे सोमवार को समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में एडीएम श्री प्रकाश नायक, एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के निराकरण और लंबित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा की गई।

श्री पांडे ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शहर के विकास और शासकीय परिसरों के सुव्यवस्थित उपयोग के लिए पुनर्घनत्वीकरण (रीडेंसिफिकेशन) कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। एडीएम श्री पांडे ने संबंधित विभागों को कार्ययोजना के संबंध में तत्परता से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बताती है कि एडीएम श्री सुमित पांडे ने सभी एसडीएम को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया है, ताकि मेस की व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण भोजन और बुनियादी सुविधाएँ सुनिश्चित की जा सकें। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों का कल्याण और स्वास्थ्य सीधे इन सुविधाओं पर निर्भर करता है। इस कदम से छात्रावासों में स्वच्छता, पोषण और सुरक्षा में सुधार होगा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जनता के लिए यह एक सकारात्मक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।