देश

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में कल से चलाया जाएगा‘‘सेवा संकल्प अभियान’’

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
छत्तीसगढ़ सहित देशभर में कल से चलाया जाएगा‘‘सेवा संकल्प अभियान’’

रायपुर, 16 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के पच्चीस वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में कल से ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जाएगा। यह अभियान सत्रह अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के पहले दिन कल प्रदेश के सभी जिलों में ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, कल से सात अक्टूबर तक प्रदेश के विद्यालयों में विकसित भारत और पच्चीस वर्षों की सेवा यात्रा पर आधारित चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से गांव-गांव तक सेवा यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

अभियान के तहत ‘आंगन का उत्सव’ ‘कहानी बदलाव की’ सेवा ज्योति यात्रा’ ‘सेवा मेरा योगदान’ ‘सेवा सेतु अभियान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘जल जन सेवा संकल्प’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ और ‘जनसेवक महाकुंभ - पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे आयोजन भी होंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के पच्चीस वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देशभर में चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के बारे में है। यह अभियान कल से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें पहले दिन ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम और अगले दिनों में विद्यालयों में ‘विकसित भारत और पच्चीस वर्षों की सेवा यात्रा’ पर चर्चा होगी। यह कार्यक्रम मोदीजी की सेवा भावना को उजागर करता है और नागरिकों में सार्वजनिक सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य रखता है। आम जनता पर इसका प्रभाव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।