छत्तीसगढ़ में अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ सघन जांच
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब के सेवन से बड़ी संख्या में लोगांे की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने अवैध और जहरीली शराब पर नियंत्रण के लिए प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान शुरू किया है। इसके तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चेकपोस्ट और संदिग्ध ठिकानों पर सघन गश्त और जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाहरी राज्यों से आने वाली अवैध शराब की तस्करी को रोका जा सके। प्रत्येक जिले में उड़नदस्ते के अलावा विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। अभियान के तहत देशी-विदेशी मदिरा दुकानों और ढाबों की भी सघन जांच की जा रही है।