विदेश

छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय 'AI Conclave' आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छत्तीसगढ़ में देश का पहला राज्य स्तरीय 'AI Conclave' आयोजित

रायपुर, 18 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में कल देश का पहला राज्य स्तरीय एआई कॉन्क्लेव रायपुर में आयोजित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव में विद्यालयीन शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर चर्चा हुई। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शाला त्यागी बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए ‘लाईका चिन्हारी’ ऐप का विमोचन किया। कार्यक्रम में देश-विदेश के तकनीकी संस्थानों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव के निष्कर्षों के आधार पर प्रदेश में शिक्षा के लिए व्यापक एआई रोडमैप तैयार किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।