राज्य

छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

रायपुर, 29 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनी मांगों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सकों के मानदेय, अनुबंध राशि, अनुबंधित सेवा अवधि और उच्च अध्ययन के लिए अनापत्ति पत्र की प्रक्रिया से जुड़े विषय रखे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी मांगों पर शासन स्तर पर विचार किया जाएगा और उचित मांगों पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।