छत्तीसगढ़ में किसान कल्याण योजनाओं पर भाजपा किसान मोर्चा ने रखी बात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने आज रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं तथा किसानों के कल्याण से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। श्री गुर्जर ने ‘‘किसान मितान’’ योजना के नये प्रयोग को संगठन के विस्तार की दृष्टि से सराहनीय बताया।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन मितानों की होगी। श्री गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों को आदान सहायता के रूप में तीन वर्षों में लगभग पैंतीस हजार करोड़ रुपये जारी किए हैं। वहीं, दलहन या अन्य वैकल्पिक फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा पंद्रह हजार रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जा रहा है।
पत्रकारवार्ता को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया।