छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, कुम्हारी की विट्ठल कॉलोनी के 61 करोड़ के 355 प्लॉटों पर कब्जा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छत्तीसगढ़ के करीब 3 हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी में ED की टीम ने करीब 61 करोड़ रुपये मूल्य के 355 प्लॉटों को अपने कब्जे में ले लिया। टीम दोपहर करीब 3 बजे कॉलोनी पहुंची और विधिवत कार्रवाई करते हुए इन संपत्तियों पर कब्जा किया।
मौके पर मौजूद ED अधिकारियों के मुताबिक, विट्ठल कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं। इनमें से 30 प्लॉट पहले ही बेचे जा चुके हैं, इसलिए उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है। शेष 355 प्लॉटों को कब्जे में लिया गया है। इनमें एक व्यावसायिक प्लॉट भी शामिल है।
कार्रवाई के बाद ED ने कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार पर नोटिस चस्पा किया है। इसमें कब्जे में ली गई संपत्तियों और संबंधित प्लॉटों का विस्तृत विवरण दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित करीब 3 हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़ी है। जांच एजेंसी का आरोप है कि घोटाले से अर्जित कथित अवैध धन का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया गया था। इसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी विट्ठल कॉलोनी की संपत्तियों पर ED ने कब्जे की कार्रवाई की है।
ED की इस कार्रवाई के बाद कुम्हारी में हलचल मच गई है। करीब 61 करोड़ रुपये मूल्य के 355 प्लॉटों को कब्जे में लेना कथित शराब घोटाले से जुड़ी संपत्तियों की जांच में एजेंसी का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी की विट्ठल कॉलोनी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 61 करोड़ रुपये के 355 प्लॉटों पर कब्जा कर लिया है। यह कदम 3 हजार करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले के संदर्भ में उठाया गया है, जिसमें राज्य भर में अवैध शराब उत्पादन और वितरण की संदेहास्पद गतिविधियाँ शामिल हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि सरकार भ्रष्टाचार और अवैध व्यापार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, और सार्वजनिक संसाधनों की रक्षा कर रही है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: इससे अवैध शराब की आप