छिंदवाड़ा- पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सर्वप्रथम समस्त अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने कहा कि आज हम एक ऐसे महापुरुष की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने राजनीति को केवल सत्ता नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना। उनका एकात्म मानववाद आज के बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। हमारा यह कार्यक्रम भी अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित है। आप सभी छात्र मध्यप्रदेश में सामाजिक बदलाव के असली वाहक हैं।
कार्यक्रम में बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने भी पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व छात्रा कामिनी कहार ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि हम जो भी प्रोजेक्ट, फील्ड वर्क करेंगे, उसमें अंत्योदय और एकात्म मानववाद की झलक होगी तथा शासकीय योजनाओं को कागज से निकालकर आखिरी व्यक्ति तक ले जाएंगे। आभार प्रदर्शन परामर्शदाता श्री आशीष साहू ने किया।