देश

छिन्दवाडा- जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष एएनसी कैंप आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छिन्दवाडा- जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष एएनसी कैंप आयोजित

जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा के मातृत्व विंग में गत दिवस प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के अंतर्गत विशेष एएनसी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे के मार्गदर्शन में किया गया।

कैंप का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ एएनसी सेवाएं उपलब्ध कराना, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) की समय पर पहचान करना, आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना तथा जरूरत के अनुसार समय पर रेफरल सुनिश्चित करना रहा।

कैंप के दौरान कुल 110 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण एवं एएनसी जांच की गई, जिसमें 37 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के रूप में चिन्हित की गईं। इसके अलावा 67 महिलाओं की जीडीएम स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 11 महिलाएं जीडीएम पॉजिटिव पाई गईं। 60 महिलाओं की मिनी लैब में जांच, 12 महिलाओं की यूएसजी जांच तथा 20 महिलाओं की मलेरिया जांच की गई।

कैंप में सभी चिन्हित एचआरपी एवं जीडीएम महिलाओं को आवश्यक परामर्श, उपचार एवं फॉलोअप के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण, सुरक्षित मातृत्व, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था एवं परिवार नियोजन संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।