छिन्दवाड़ा- 25 नवंबर को देवगढ़ में होगी हैरिटेज वॉक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में हैरिटेज वॉक की तैयारियां की जा रही हैं। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी बलराम राजपूत ने बताया कि प्रतिवर्ष 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्वभर में संस्कृति और विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों की परंपराओं एवं संस्कृतियों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
उन्होंने बताया कि इसी अवसर पर 25 नवंबर 2026 को प्रात: 9 बजे देवगढ़ के बाजार चौक से किले तक लगभग दो किलोमीटर लंबी हैरिटेज वॉक आयोजित होगी। इसमें पुरातत्व विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जो प्रतिभागियों को देवगढ़ के इतिहास एवं उससे जुड़ी विशेष जानकारियों से अवगत कराएंगे।
नोडल अधिकारी ने बताया कि यह हैरिटेज वॉक सभी नागरिकों के लिए खुली है। जिले के जो भी नागरिक इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे बुधवार 25 नवंबर को प्रात: 8:30 बजे तक देवगढ़ पहुंचें। हैरिटेज वॉक पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। यह नागरिकों के लिए देवगढ़ के ऐतिहासिक किले को करीब से जानने और उसकी विरासत से परिचित होने का विशेष अवसर होगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छिन्दवाड़ा में 25 नवंबर को देवगढ़ में हैरिटेज वॉक का आयोजन किया जा रहा है, जिसे कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त प्रयास से तैयार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान आयोजित किया जा रहा है, जो 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाता है। इस पहल का उद्देश्य विश्वभर में संस्कृति और विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देना और स्थानीय इतिहास को जागरूकता के माध्यम से उजागर करना है। यह कार्यक्रम आम जनता को ऐतिहासिक