व्यापार

छिंदवाड़ा में गणेश विसर्जन को लेकर ट्रैफिक प्लान:आज से 27 सितंबर तक भारी वाहनों की एंट्री बंद, बसों के लिए बदला रूट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छिंदवाड़ा में गणेश विसर्जन को लेकर ट्रैफिक प्लान:आज से 27 सितंबर तक भारी वाहनों की एंट्री बंद, बसों के लिए बदला रूट

छिंदवाड़ा में गणेशोत्सव के समापन पर 26 और 27 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन और बड़ी प्रतिमाओं के चल समारोह को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्शन प्लान जारी किया है। शहर में इन दो दिनों में भीड़ को देखते हुए सुबह 6 बजे से भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

शासकीय और अत्यावश्यक सेवा वाले वाहनों को यातायात थाना प्रभारी की पूर्व अनुमति के बाद निर्धारित मार्ग से आवागमन की अनुमति होगी। छोटा तालाब आने वाली प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग रूट नरसिंहपुर और सिवनी मार्ग से आने वाली प्रतिमाएं चारफाटक से तिलक मार्केट होते हुए विसर्जन स्थल छोटा तालाब पहुंचेंगी।

वापसी में विसर्जन स्थल से शांतिनाथ लॉन, पवार टी हाउस (अलका टॉकीज) होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। छोटी बाजार और खिखरा मोहल्ला क्षेत्र की प्रतिमाओं के लिए पुराना पावर हाउस, दुर्गा चौक होते हुए विसर्जन स्थल का मार्ग निर्धारित किया गया है। वापसी में शांतिनाथ लॉन और पवार टी हाउस होकर वाहन आगे जाएंगे।

बस स्टैंड और लालबाग क्षेत्र से आने वाली प्रतिमाएं पाटनी पेट्रोल पंप, तिलक मार्केट होते हुए विसर्जन स्थल पहुंचेंगी। वापसी का मार्ग विसर्जन स्थल से शांतिनाथ लॉन, पवार टी हाउस होते हुए निर्धारित किया गया है। यात्री बसों के लिए भी डायवर्शन विसर्जन के दौरान यात्री बसों को मुख्य भीड़ वाले मार्गों से अलग रूट पर चलाया जाएगा।

नरसिंहपुर और सिवनी मार्ग की बसें खापाभाट तिराहा, पीजी कॉलेज, वीआईपी रोड, खजरी चौक, देव होटल होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगी। वापसी में बस स्टैंड से खजरी तिराहा, वीआईपी रोड, पीजी कॉलेज होते हुए खापाभाट जाएंगी। परासिया मार्ग की बसें सर्किट हाउस तिराहा, वीआईपी रोड, खजरी चौक, देव होटल होते हुए बस स्टैंड जाएंगी।

वापसी में बस स्टैंड से खजरी तिराहा, वीआईपी रोड और सर्किट हाउस तिराहा होते हुए परासिया की ओर जाएंगी। नागपुर मार्ग की बसों के लिए ईएलसी तिराहा, कलेक्ट्रेट रोड, सत्कार तिराहा, सर्किट हाउस तिराहा, वीआईपी रोड, खजरी चौक और देव होटल होते हुए बस स्टैंड का रूट तय किया गया है। वापसी में बस स्टैंड से खजरी तिराहा, वीआईपी रोड, सर्किट हाउस, सत्कार और ईएलसी होते हुए नागपुर की ओर जाने की व्यवस्था रहेगी।

एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को रास्ता देने की व्यवस्था यातायात पुलिस के अनुसार एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को मुख्य मार्ग से बिना अवरोध गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाएगा। यातायात पुलिस ने गणेश प्रतिमा विसर्जन और चल समारोह के दौरान लोगों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।