खेल

छिन्दवाड़ा- जिला स्तरीय युवा उत्सव 04 एवं 05 नवंबर को होगा आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छिन्दवाड़ा- जिला स्तरीय युवा उत्सव 04 एवं 05 नवंबर को होगा आयोजित

इस वर्ष युवा उत्सव की थीम ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रखी गई है। उत्सव में कुल पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

युवा उत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के मिनी सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

दो दिनों में पांच विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं - जिला स्तरीय युवा उत्सव के अंतर्गत 04 नवंबर को प्रातः 11 बजे से एमएलबी स्कूल में कविता लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 05 नवंबर को शुक्ला मैदान स्थित टीटी हॉल में समूह लोकगीत, समूह लोक नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

युवा उत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। जिले के प्रतिभावान युवक-युवतियां, जो इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते हैं, वे 31 अक्टूबर तक जिला खेल विभाग के कार्यालय में पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिताओं एवं पंजीयन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला खेल विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।