राजनीति

छिंदवाड़ा- मथुरा-वृंदावन तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन कल 30 अगस्त को रवाना

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छिंदवाड़ा- मथुरा-वृंदावन तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन कल 30 अगस्त को रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के चयनित तीर्थ यात्रियों को मथुरा-वृंदावन यात्रा पर ले जाने के लिए विशेष ट्रेन 30 अगस्त को सुबह 11 बजे छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यात्रा 2 सितंबर तक निर्धारित है।

सभी चयनित यात्रियों को सुबह 10 बजे तक रेलवे स्टेशन पहुंचना अनिवार्य होगा। यात्रियों को अपने साथ यात्रा टिकट और आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या पैन कार्ड में से किसी एक की मूल प्रति लानी होगी। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की व्यवस्था, गणना और उन्हें सुरक्षित रूप से ट्रेन में बैठाने के निर्देश दिए हैं।

A
AIR Bhopal

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।