छिंदवाड़ा पहुंची ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’, सिकल सेल मरीजों की हुई स्क्रीनिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य जांच के साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण
रेड क्रॉस सोसाइटी ने मरीजों को पोषण किट प्रदान की
छिंदवाड़ा, सितंबर 27 में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘जल जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ पहुंची। 17 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा 10 राज्यों से होकर वाराणसी पहुंचेगी। जिले में यात्रा पोआमा में दिव्यांगजनों के सम्मान के बाद परासिया नाका और खजरी चौक होते हुए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा पहुंची।
यहां सेवा यात्रियों ने सिकल सेल मरीजों से संवाद किया। मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग, होम्योपैथी वेलफेयर एसोसिएशन और आयुष विभाग की संयुक्त टीम ने मरीजों की स्क्रीनिंग और जांच की। इस दौरान निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके बाद रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से सिकल सेल मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई।
------------
बाइट- डॉ हितेश मिश्रा, यात्रा प्रभारी बाइट- सुनीता नागवंशी,सिकलसेल पीड़िता