अपराध

छिंदवाड़ा में साइबर और यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 200 विधयार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छिंदवाड़ा में साइबर और यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 200 विधयार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

छिंदवाड़ा। जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत साइबर सुरक्षा और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईपीएस कॉलेज और संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में कॉलेज के करीब 200 विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

उन्हें अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी साझा नहीं करने और एटीएम से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अपरिचित व्यक्ति को नहीं देने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर सेल प्रभारी कंचन राजपूत ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में साइबर सेल और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

बाइट – कंचन राजपूत, प्रभारी साइबर सेल ----

छिंदवाड़ा में साइबर और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

करीब 200 विद्यार्थियों और अभिभावकों ने लिया भाग

🎙️ जनता का संदेश का मत

छिंदवाड़ा में साइबर और यातायात जागरूकता कार्यक्रम ने 200 विद्यार्थियों और अभिभावकों को डिजिटल दुनिया के खतरों से बचने के उपाय सिखाए। जब हम ऑनलाइन अपनी पहचान और धन को सुरक्षित रखते हैं, तो हम समाज को भी सुरक्षित बनाते हैं। इसी तरह, यातायात नियमों का पालन करके हम दुर्घटनाओं से बचते हैं और अपने साथी नागरिकों की जान बचाते हैं। ज्ञान और अनुशासन से ही हम एक सुरक्षित, समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।