राज्य

छिंदवाड़ा के टाउन हॉल में चित्रकला प्रदर्शनी, कलाकारों ने रंगों से उकेरी प्रकृति और संस्कृति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छिंदवाड़ा के टाउन हॉल में चित्रकला प्रदर्शनी, कलाकारों ने रंगों से उकेरी प्रकृति और संस्कृति

सतपुड़ा आर्टिस्ट ग्रुप की पहल पर आयोजित प्रदर्शनी में महापौर विक्रम अहाके सहित कलाकारों और कलाप्रेमियों ने की सहभागिता, युवाओं को मिला कला से जुड़ने का अवसर

छिंदवाड़ा, अक्टूबर 25: जिले के ऐतिहासिक टाउन हॉल में सतपुड़ा आर्टिस्ट ग्रुप की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रकृति, समाज, जीवन और सांस्कृतिक विरासत को रंगों में उकेरा। इसका उद्देश्य कला को आमजन तक पहुंचाना और लोगों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

प्रदर्शनी में युवाओं और विद्यार्थियों को कलाकृतियों को देखने, समझने और अपनी रचनात्मक अभिरुचि विकसित करने का अवसर मिला। ऐतिहासिक टाउन हॉल में आयोजित इस प्रदर्शनी ने शहर की सांस्कृतिक पहचान और कला के बीच सुंदर संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहाके सहित वरिष्ठ कलाकार और बड़ी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

----------

बाइट- रितु गोयल — कलाकार बाइट- हेमंत झा — कलाकार एवं सचिव, सतपुड़ा आर्टिस्ट ग्रुप

बाइट- शांतनु पाठक — कलाकार बाइट- विक्रम अहाके — महापौर, छिंदवाड़ा

बािट- सोमैया शर्मा — छात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।