छिंदवाड़ा- ऐतिहासिक धरोहर देवगढ़ को जन-जन तक पहुंचाएं युवा : कलेक्टर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इस अवसर पर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कहा कि जिले के युवाओं एवं नागरिकों को देवगढ़ के ऐतिहासिक किले के बारे में अधिक से अधिक जानकारी होना चाहिए। सदियों पुरानी इस ऐतिहासिक धरोहर को जानें, समझें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दें। इस कार्य में युवाओं की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।
कलेक्टर श्री नारायन ने हेरिटेज वॉक में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि देवगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, जिससे पर्यटकों को यहां के किले, बावड़ियों एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि देवगढ़ में होम स्टे की सुविधाएं भी अच्छी हैं। अधिक पर्यटक यहां आएंगे, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और होम स्टे में रुकेंगे, तो स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से आयोजित हेरिटेज वॉक के अवसर पर जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की। इतिहासकार नगेंद्र गढ़ेवाल ने देवगढ़ के इतिहास एवं ऐतिहासिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन विनोद तिवारी ने किया।