राज्य

छिंदवाड़ा में बलराम महोत्सव का आयोजन, किसानों को आधुनिक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छिंदवाड़ा में बलराम महोत्सव का आयोजन, किसानों को आधुनिक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी

कृषि उपज मंडी कुसमैली में आयोजित महोत्सव में कृषि वैज्ञानिकों ने कम लागत में अधिक उत्पादन के बताए उपाय;

CM डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल संवाद किया, प्रगतिशील किसानों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान।

छिंदवाड़ा, नवंबर 03: जिले में किसानों को आधुनिक खेती और उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि उपज मंडी कुसमैली में बलराम महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में जिलेभर के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर आधुनिक कृषि उपकरणों, उन्नत खेती की तकनीकों और शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन लेने और खेती को लाभकारी बनाने के उपाय बताए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए उनसे संवाद किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक परिचर्चा भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

--------

बाइट – मॉरीश नाथ, उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, छिंदवाड़ा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।