राज्य

छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, छोटा तालाब पर होगा सामूहिक आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, छोटा तालाब पर होगा सामूहिक आयोजन

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छिंदवाड़ा में उत्साह और तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिहार और उत्तर भारत की संस्कृति से जुड़े इस पर्व को अब छिंदवाड़ा में भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। अपने गृहग्राम नहीं जा पाने वाले उत्तर भारतीय परिवारों ने चार साल पहले एकजुट होकर छोटा तालाब पर छठ पूजा की शुरुआत की थी।

अब यह आयोजन सामूहिक उत्सव का रूप ले चुका है। उत्तर भारतीय एकता मंच की बैठक में सुभाष पार्क स्थित छोटा तालाब पर होने वाले आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें घाट की साफ-सफाई, रोशनी, पूजन व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात सहित श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर रणनीति बनाई गई। मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त सीपी राय से मुलाकात कर आयोजन के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से होगी। 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगे। आयोजन की खास बात यह है कि समिति द्वारा घाट पर ही व्रतियों के लिए दूध, गुड़ और पूजन सामग्री की व्यवस्था की जाएगी।

उत्तर भारतीय एकता मंच के अध्यक्ष अजय सिन्हा ने बताया कि छठ व्रत करने के इच्छुक सभी श्रद्धालु छोटा तालाब पहुंचकर सामूहिक पूजा में शामिल हो सकते हैं। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का माध्यम भी बन रहा है।

----छिंदवाड़ा में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरूछोटा तालाब पर चार साल से हो रहा सामूहिक छठ पूजा का आयोजनघाट की सफाई, रोशनी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान15 नवंबर को अस्ताचलगामी और 16 नवंबर को उगते सूर्य को देंगे अर्घ्यव्रतियों के लिए घाट पर दूध, गुड़ और पूजन सामग्री की रहेगी व्यवस्था

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छिंदवाड़ा में छठ पूजा के सामूहिक आयोजन की तैयारियाँ शुरू हुई हैं, जहाँ छोटा तालाब पर यह पर्व मनाया जाएगा। यह विषय है कि पारंपरिक उत्तर भारतीय आस्था के महापर्व को यहाँ बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे चार साल पहले एकजुट होकर शुरू की गई परंपरा अब सामूहिक रूप से विकसित हुई है, जिससे क्षेत्रीय सांस्कृतिक एकता को बल मिलता है। इसका आम जनता पर असर यह हो सकता है कि स्थानीय लोगों में सांस्कृतिक गर्व बढ़े, पर्यटन में वृद्धि हो, और सामाजिक एकज

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।