अपराध

छिंदवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छिंदवाड़ा में धूमधाम से मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत सांसद द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान, सलामी, बैंड वादन और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों, देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति और गौरव की झलक पेश की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और नागरिकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

वहीं, शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से विकास योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद विवेक बंटी साहू ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ली। समारोह में कलेक्टर हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, एडीएम पुष्पेंद्र निगम सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

बाइट – विवेक बंटी साहू, सांसद, छिंदवाड़ा

बाइट – पुष्पेंद्र निगम, एडीएम, छिंदवाड़ा

------------

पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन

सांसद विवेक बंटी साहू ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया पुरस्कृत

विभागीय प्रदर्शनी में दिखी विकास योजनाओं और उपलब्धियों की झलक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।