मनोरंजन

छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट

तमिल फिल्म 'मीसाया मुरुक्कू 2' थिएटर में 25 सितंबर को रिलीज हुई थी.

फिल्म को लेकर प्री-रिलीज खास बज नहीं था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. फिल्म में हिपहॉप तमीज़हा लीड रोल में हैं. ये फिल्म 2017 में आई 'मीसाया मुरुक्कू' का सीक्वल है.

अब फिल्म का थिएट्रिकल रन खत्म हो गया है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के क्लोजिंग कलेक्शन पर.

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म को शुरुआत में 1500 स्क्रीन मिली.

ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 15 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 23.35 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने इंडिया में टोटल ग्रॉस 42.08 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं नेट 35.66 करोड़ कमा.

ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 7 करोड़ का बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 49.08 करोड़ का बिजनेस किया.

'मीसाया मुरुक्कू 2' को मिला इतना प्रॉफिट

फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी थी. इस हिसाब से फिल्म ने 15.66 करोड़ का प्रॉफिट किया. फिल्म को 78.3 परसेंट का रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट मिला. फिल्म का वर्डिक्ट प्लस है.

फिल्म का जॉनर म्यूजिकल ड्रामा है. इसे हिपहॉप तमीज़हा ने डायरेक्ट किया है. वहीं खुशबू सुंदर, सुंदर सी, सी. वी. शनमुगम और एसीएस अरुण कुमार ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म में चैत्रा जे अचर, राम्या रंगनाथन, और हर्षथ खान जैसे स्टार्स भी नजर आए.

मीसाया मुरुक्कू 2 की ओटीटी रिलीज

अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी अपडेट्स आ गई हैं. थिएटर रिलीज के बाद फिल्म अब ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है.

फिल्म 6 नवंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म को आप सोनी लिव पर देख पाएगा.

फिल्म तमिल वर्जन के अलावा तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में भी रिलीज हो रही है.

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें 'जीवा' नाम के एक सिंगर की कहानी दिखाई गई.

वो अपने स्ट्रीट-रूटेड म्यूजिक को ग्लोबल स्टेज पर ले जाना चाहता है. फिल्म तीन जेनरेशन के म्यूजिशियन के स्ट्रगल की कहानी दिखाई जाती है.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।