'छोटी फिल्म जितना होता है दुर्गा पूजा का बजट', तनीषा मुखर्जी ने बताईं आयोजन की चुनौतियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
काजोल की छोटी बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी इस बार दुर्गा पूजा के आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं.
उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इतने बड़े लेवल पर दुर्गा पूजा आयोजित करने के बारे में बात की.
उन्होंने कहा कि ये आयोजन सिर्फ 4-5 दिन तक चलता है, लेकिन इसे आयोजित करना आसान नहीं होता है. इसके पीछे काफी मेहनत, योजना और बजट लगता है.
इसी के साथ उन्होंने परिवार के उन लोगों को भी याद किया, जिन्होंने मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा को बड़े स्तर तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया.
तनीषा बोलीं, एक छोटी फिल्म जितना होता है बजट
तनीषा ने दुर्गा पूजा के आयोजन की चुनौतियों पर बात करते हुए कहा कि बाहर से देखने पर लोगों को अंदाजा नहीं होता कि इतने बड़े स्तर पर पूजा आयोजित करना कितना मुश्किल है.
उन्होंने कहा, किसी को पता नहीं चलता कि इतना मुश्किल होता है पूजा को इतने बड़े स्केल पर आयोजित करना, ये सिर्फ चार-पांच दिन का इवेंट होता है, इवेंट नहीं कहूंगी, अवसर होता है, ओकेशन होता है.
इसमें जो बजट जाता है वह एक छोटी फिल्म का बजट होता है
कृष्णा और देब मुखर्जी को किया याद
तनीषा ने इस मौके पर परिवार के उन सदस्यों का जिक्र किया, जिन्होंने पूजा को एक बड़े आयोजन का रूप देने में अहम भूमिका निभाई.
उन्होंने रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी और देब मुखर्जी को याद करते हुए कहा, हमने अपनी दुर्गा पूजा के कुछ स्तंभ खो दिए.
अगर वो नहीं होते तो दुर्गा पूजा इतने बड़े लेवल तक नहीं पहुंच पाती जिस लेवल पर आज है.
तनीषा के मुताबिक, पहले यह परिवार तक सीमित रहने वाली दुर्गा पूजा थी, लेकिन इन लोगों की सोच के कारण इसका स्तर और दायरा बढ़ा.
उन्होंने आगे कहा, कृष्णा और देब मुखर्जी ने पूजा की शुद्
📡 स्रोत: ABP Live Film