छोटू राजावत हत्याकांड: मास्टर माइंड नहीं आ रहा हाथ:एमपी-यूपी, राजस्थान और दिल्ली के 20 शहरों में दबिश, मास्टर माइंड समेत 5 शूटर्स की तलाश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →ग्वालियर में 20 दिन पहले हुए गैंगवार में हिस्ट्रीशीटर बदमाश और भोला हत्याकांड का मुखबिर छोटू राजावत की बदमाशों ने सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने छोटू को सड़क पर दौड़ती बाइक से कॉलर पकड़कर खींचा और उसके नीचे गिरते ही पिस्टल की मैग्जीन उस पर खाली कर दी थी। वारदात का एक लाइव CCTV फुटेज भी सामने आया था।
गैंगवार में छोटू की हत्या में कुल 7 आरोपी नामजद हुए थे, लेकिन हत्याकांड को 20 दिन गुजर गए हैं, लेकिन मास्टर माइंड समेत पांच शूटर्स अब भी फरार हैं। मास्टर माइंड दीनू सिकरवार, राजवीर सिकरवार व हेमू की तलाश में ग्वालियर की चार टीम मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के 20 से ज्यादा शहरों में दबिश दे रही हैं, लेकिन उसके बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
इस मामले में दो आरोपी पहले ही पुलिस को चकमा देकर सरेंडर कर चुके हैं। जबकि बदमाशों को दोनों गुटों में अब भी बदले की आग सुलग रही है। यही कारण है कि पुलिस जल्द इस मामले का पटाक्षेप करना चाहती है। दो गुटों की गैंगवार का एक मोहरा था ‘छोटू राजावत’ ग्वालियर शहर में रेसकोर्स रोड तानसेन नगर आरओबी के पास 22 सितंबर की रात 12 बजे बदमाश छोटू राजावत की तीन बाइक पर आए 7 से 8 बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।
रात को अपने चार दोस्तों के साथ छोटू ढाबा से खाना खाने के बाद अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह आरओबी पर पहुंचा तो पीछे से आए बदमाशों ने कॉलर पकड़कर उसे खींचा और गोलियों से भून दिया। जांच में सामने आया है कि छोटू राजावत तो इस गैंगवार का महज एक मोहरा था। इस खून-खराबे की नींव कुछ साल पहले शराब और वर्चस्व को लेकर पड़ी थी।
मृतक छोटू राजावत गैंगस्टर बंटी भदौरिया के लिए काम करता था। बंटी भदौरिया का नाम एक साल पहले गैंगस्टर भोला सिकरवार की हत्या के मास्टर माइंड में था। अभी वह जेल में है। चार राज्यों के 20 शहर, 100 से ज्यादा गांव में दे चुकी है दबिश छोटू राजावत हत्याकांड में पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों सहित कुल 9 पर हत्या का मामला दर्ज किया था।
जिसमें तीन अज्ञात थे। जबकि एक मुखबिर पिल्लू का नाम सात दिन बाद सामने आया था। पिल्लू छोटू का दोस्त था और हत्या वाले दिन वही पल-पल की लोकेशन बदमाशों को दे रहा था। इस मामले का मास्टर माइंड हेमू सिकरवार व दीनू सिकरवार हैं। क्योंकि दीनू सिकरवार ने हत्या से 15 दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लिखा था।
अभी तो बीमारी से मरे हैं अब गोलियों से मरेंगे। इन बदमाशों की तलाश में ग्वालियर पुलिस का पांच टीम चार राज्यों दिल्ली, राजस्थान, एमपी व यूपी के 20 से ज्यादा शहरों के 100 से ज्यादा गांव में दबिश देकर छानबीन कर चुकी है। पर पुलिस के हाथ फरार बदमाश नहीं आ रहे हैं। इस मामले अभी तक सिर्फ रानू व राजवीर चौहान पकड़े गए हैं।
मास्टर माइंड दीनू व हेमू के हाथ लगने के बाद घटना का खुलासा होगा। सोशल मीडिया पर चैलेंज के बाद दो हत्या स्थानीय लोगों से पता लगा है कि ‘छोटू उर्फ दीपक राजावत’ की हत्या की सुगबुगाहट 15 दिन पहले से शुरू हो गई थी। गैंगस्टर बंटी भदौरिया के पिता का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। भोला सिकरवार हत्याकांड का मास्टर माइंड गैंगस्टर बंटी पिता को मुखाग्नि देने आया था।
उस समय छोटू की हत्या में शामिल आरोपी दीनू सिकरवार ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अभी बीमारी से नहीं अब गोलियों से मरने की बारी है। कुछ देर बाद यह मैसेज सोशल मीडिया से हटा भी लिया गया था। स्थानीय लोगों में इस तरह की चर्चा है। जबकि एक साल पहले भी इंस्टाग्राम पर दीनू सिकरवार ने गैंगस्टर बंटी भदौरिया को लेकर ललकारा था।
उसकी पोस्ट के दो दिन बाद बंटी व उसके साथियों ने दीनू के भाई भोला सिकरवार की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना इस मामले में एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि लगातार हमारी पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
📡 स्रोत: NewsData.io