चीन कनेक्शन पर अमेरिकी कंपनी एनवीडिया में जांच शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 09, नई दिल्ली: अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की जांच शुरू की है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग को एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की थी। यह जांच एक मीडिया रिपोर्ट के बाद शुरू हुई है, जिसमें हुआंग के चीन की एक कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ करीबी संबंधों का दावा किया गया था।एलिस चीन की नागरिक हैं और अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के अनुसार, वे चीन की सरकार के लिए जानकारी जुटा रही थीं।
आरोप है कि कंपनी ने चीन को उन एडवांस AI चिप्स तक पहुंच बनाने में मदद की, जिनकी चीन को आपूर्ति पर प्रतिबंध है।एनवीडिया ने कहा है कि फिलहाल उसके पास राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी के गोपनीय डेटा से समझौता होने का कोई सबूत नहीं है। जेनसन हुआंग ने भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है।एनवीडिया के निदेशक मंडल ने कहा कि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी की गोपनीय जानकारी से समझौते का कोई सबूत नहीं है।
जांच में सभी जानकारियों की पड़ताल होगी। जेनसन हुआंग जांच के दौरान भी CEO बने रहेंगे।हुआंग ने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी है। उन्होंने अपने व्यवहार पर अफसोस जताया।