विदेश

चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

त्यौहारी सीजन में देश में चीनी की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है. जिसके चलते आम जनता भी काफी परेशान है. सितंबर के महीने में भी कई राज्यों में चीनी की कीमतों ने आसमान छू लिया.

सितंबर 2026 में देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 में चीनी की महंगाई दर 30% से ज्यादा रही.

यानी पिछले साल सितंबर के मुकाबले इस साल सितंबर में इन राज्यों में चीनी के खुदरा दाम काफी ज्यादा रहे.

देशभर में चीनी की खुदरा महंगाई दर अगस्त के 24.27% से बढ़कर सितंबर में 29.80% हो गई.

ये नई CPI सीरीज में जनवरी 2026 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.

इस राज्य में सबसे ज्यादा चीनी की कीमत

दरअसल हाल ही में ताजा सीपीआई आंकड़े सामने आए हैं, जिनके मुताबिक, ओडिशा ऐसा राज्य है जहां पर चीनी की कीमतों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है.

इस राज्य में सालाना बढ़ोतरी 37.48% दर्ज की गई है.

इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां सितंबर में चीनी की महंगाई दर में मामूली कमी आई.

यहां ये अगस्त के 25.65% से घटकर 25.15% रह गई.

कुछ महीनों में बढ़े चीनी के दाम

चीनी की महंगाई दर में पिछले कुछ महीनों में तेजी आई है.

अप्रैल 2026 में चीनी की खुदरा महंगाई दर सिर्फ 1.44% थी. अगस्त 2026 में ये बढ़कर 24.27% हो गई. तो वहीं सितंबर 2026 में ये और बढ़कर 29.80% पर पहुंच गई है.

इसका मतलब है कि पिछले साल के मुकाबले चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी काफी तेज हुई है.

क्यों बढ़ रहे चीनी के दाम?

चीनी की कीमतों में लगातार इजाफा होने का सबसे बड़ा कारण ये है कि गन्ने का प्रोडक्शन कम हुआ है और साथ ही बारिश भी इस साल कम हुई है.

महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में जहां सबसे ज्यादा गन्ने की खेती होती है, वहां कम बारिश के कारण चीनी की भी कमी देखने को मिल रही है. अगर उत्पादन या बाजार में उपलब्धता प्रभावित होती है, तो कीमतें बढ़ सकती हैं.

थोक बाजार का क्या है हाल?

इस

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।