विदेश

चीनी 30% हुई सस्ती, दुकानों पर गिरावट का असर दिखने में लगेंगे 10 दिन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चीनी 30% हुई सस्ती, दुकानों पर गिरावट का असर दिखने में लगेंगे 10 दिन

बढ़ती महंगाई से इस वक्त हर कोई परेशान है. त्योहार के समय में चीनी की बढ़ती कीमत ने आम लोगों का बजट हिलाकर रख दिया है.

रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीनी के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर भी असर पड़ रहा है. इस बीच एक राहत की खबर है. मिल से निकलने वाली चीनी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है.

कितनी गिरावट हुई है?

दरअसल, मिल से निकलने वाली चीनी की कीमत लगभग 30 प्रतिशत कम हुई है.

जिसके बाद अब चीनी की कीमत 47 रुपये प्रति किलो हो गई है.

ऐसे में कई लोगों ये जानना चाहेंगे कि क्या इसका असर आम ग्राहकों को भी देखने को मिलेगा या नहीं?

कीमतों में अचानक गिरावट क्यों हुई?

अचानक ही मिल से निकलने वाली चीनी यानी एक्स मिल कीमत में गिरावट नहीं हुई है, बल्कि यह गिरावट सरकार के एक फैसले के बाद हुई है.

ऐसे में लोग जानना चाहेंगे कि सरकार ने क्या फैसला लिया है, जिसके बाद कीमत में गिरावट देखने को मिली है.

रिटेल दुकानों पर गिरावट का दिखेगा असर

बता दें कि फिलहाल आम ग्राहकों को दुकानों पर इसका फायदा मिलने में कुछ समय लग सकता है.

जानकारी के मुताबिक, दुकानों में ग्राहकों को इसका फायदा कम से कम 10 दिन में दिखने को मिल सकता है.

US-ईरान युद्ध का नहीं दिखा असर, भारत की GDP में 7.8% की जोरदार ग्रोथ

सरकार का फैसला क्या है?

अब सरकार ने एक्सपोर्ट के लिए तैयार की गई रिफाइंड चीनी को देश के बाजार में बेचने की परमिशन दे दी है.

सबसे खास बात तो यह है कि आने वाले कुछ महीनों में लगभग 3 से 3.5 लाख टन चीनी बाजार में आने की उम्मीद की जा रही है.

<a href="https://www.abplive.com/business/8th-pay-commission-con

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।