विदेश

चीनी के भंडारण की संशोधित सीमा 2 हजार क्विंटल निर्धारित, आगामी 15 सितंबर से प्रभावी होंगे नए प्रावधान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
चीनी के भंडारण की संशोधित सीमा 2 हजार क्विंटल निर्धारित, आगामी 15 सितंबर से प्रभावी होंगे नए प्रावधान

अगस्त 11, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, बिलासपुर शीतल शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने देश भर में चीनी के स्टॉक भंडारण की सीमा में संशोधन करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह संशोधित प्रावधान आधिकारिक रूप से आगामी 15 सितंबर से प्रभावी होंगे।

इस संबंध में जिला में कार्यरत समस्त थोक व्यापारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के तहत अब व्यापारी 2 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक भंडारित नहीं कर सकेंगे, जबकि इससे पहले यह सीमा 4 हजार क्विंटल निर्धारित थी।

जिला में चीनी के सभी डीलरों, व्यापारियों एवं थोक विक्रेताओं को फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल https://foodstock.dfpd.gov.in पर चीनी के स्टॉक का निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन व्यापारियों ने अभी तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वे शीघ्र अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें तथा चीनी के स्टॉक की जानकारी नियमित रूप से अपडेट करें।

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य बाजार में चीनी की उपलब्धता की नियमित निगरानी करना और निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक भंडारण पर रोक लगाना है। जिला नियंत्रक ने निरीक्षक वर्ग के अधिकारियों को भी चीनी के स्टॉक की निर्धारित सीमा तथा नए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की नियमित जांच करने के निर्देश दिए हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में बताया गया है कि सरकार ने चीनी के स्टॉक भंडारण की सीमा 2 हजार क्विंटल तक बढ़ा दी है, जो 15 सितंबर से लागू होगी। यह कदम उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों के तहत है। यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे थोक व्यापारियों को अधिक स्टॉक रखने की सुविधा मिलेगी, जिससे बाजार में चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर संतुलन बना रहेगा। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि चीनी की आपूर्ति बेहतर होगी, स्टॉक आउट की समस्या कम होगी और कीमतों में स्थिरता बनी रहेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।