विदेश

“चीनी की मार हमेशा मीठी नहीं होती, कभी बहुत कड़वी भी हो जाती है”- दाम बढ़ने पर बोले थे अटल बिहारी वाजपेयी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
“चीनी की मार हमेशा मीठी नहीं होती, कभी बहुत कड़वी भी हो जाती है”- दाम बढ़ने पर बोले थे अटल बिहारी वाजपेयी

Sugar Prices : शक्कर के बढ़ते दामों के कारण देशभर के लोग हलाकान हैं। एमपी में भी अधिकांश जगहों पर चीनी 62 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। शक्कर की कीमत करीब एक माह में ही 20 रुपए बढ़कर 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। सरकारी प्रयासों से दामों पर कुछ अंकुश लगा और फुटकर में भाव करीब 8 रूपए किलो घटे पर कुछ दिनों में इसमें फिर वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है। महंगी हुई शक्कर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बेतुका बयान देते हुए कहा… भाव और बढ़ जाए, मुझे क्या!

राज्य के कुछ अन्य मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने भी शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बचाव किया था। ऐसे में उन्हीं की पार्टी के दिग्गज नेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें वे चीनी के बढ़ते दामों पर संसद में तत्कालीन सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। वे अपने चिर परिचित अंदाज में कह रहे हैं- चीनी की मार हमेशा मीठी नहीं होती…

📡 स्रोत: Patrika Bhopal

📰 पूरी खबर पढ़ें (Patrika Bhopal पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।