चीनी का उत्पादन दोगुना हुआ, इस राज्य ने अकेले बना दी 18 लाख टन से ज्यादा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
त्यौहारी सीजन से पहले ही चीनी की कीमतों ने जनता का बीपी बढ़ा दिया था. पिछले कुछ महीनोंमें चीनी के दाम अचानक से दोगुना तक बढ़ गए.
जिसके बाद सरकार ने तमाम कोशिशें कीं जिससे चीनी की कीमतों को कंट्रोल किया जा सके. लेकिन अब जाकर लगत है कि आने वाले समय में चीनी की कीमतें कम हो सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल चीनी का उत्पादन दोगुना हो गया है.
15 नवंबर 2026 तक देश में कुल 23.59 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है. पिछले साल इसी अवधि में 11.49 लाख टन चीनी बनी थी. यानी इस बार चीनी का उत्पादन दोगुने से भी ज्यादा हो गया है.
देश में बढ़ा चीनी उत्पाद
इस बारे में चीनी उद्योग से जुड़ी संस्था इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने जानकारी दी है.
संस्था के मुताबिक, इस बार महाराष्ट्र में चीनी मिलों ने पिछले साल के मुकाबले जल्दी गन्ने की पेराई शुरू कर दी. इसी वजह से चीनी का उत्पादन तेजी से बढ़ा है.
इस राज्य में सबसे ज्यादा हुआ चीनी का उत्पादन
देशभर में तो चीनी का बंपर उत्पादन हुआ ही है, लेकिन इसमें भी बाजी महाराष्ट्र ने मारी है.
इस राज्य में 15 नवंबर तक 18.51 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है. पिछले साल इसी समय तक राज्य में सिर्फ 5.25 लाख टन चीनी बनी थी.
इस साल महाराष्ट्र में 154 चीनी मिलों में गन्ने की पेराई शुरू हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय 132 मिलें चल रही थीं. राज्य में 8 अक्टूबर से ही गन्ने की पेराई शुरू हो गई थी.
उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में घटा उत्पादन
चीनी उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है. यहां 15 नवंबर तक 2.10 लाख टन चीनी बनी है.
पिछले साल इसी अवधि में 4.25 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था.
इस समय राज्य की 80 चीनी मिलों में पेराई चल रही है, जबकि पिछले साल 88 मिलें चालू थीं.
तो वहीं कर्नाटक देश में चीनी उत्पादन के मामले में तीसरे नंबर पर है.
यहां 15 नवंबर तक 1.40 लाख टन चीनी बनी है. पिछले साल इसी अवधि में 1.46 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था.
राज्य में इस
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि इस वर्ष चीन में चीनी का उत्पादन दोगुना हो गया है, जिससे 18 लाख टन से अधिक उत्पादन हुआ। यह विषय है कि चीनी के दाम बढ़ने के बाद सरकार ने कीमतें नियंत्रित करने के प्रयास किए, परंतु उत्पादन में वृद्धि के कारण कीमतें घट सकती हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि चीनी का दाम बढ़ने से खाद्य लागत और महंगाई पर असर पड़ता है, और उत्पादन में वृद्धि से बाजार में संतुलन बन सकता है। आम जनता पर असर यह हो सकता है कि खाद्य पदार्थों की कीमतें स्थिर होंगी, जिससे परिवारों का बजट सुधरेगा और उपभ