चित्रगुप्त पूजा पर पटना के मंदिरों में पहुंचे नितिन नवीन:CM ने बांटा प्रसाद, बीजेपी प्रेसिडेंट ने बहनों के साथ मनाया भाई दूज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →पटना में आज चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना के अलग-अलग चित्रगुप्त मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। इस दौरान तीनों नेताओं ने भगवान का आशीर्वाद लिया और बिहार सहित देश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नितिन नवीन ने कई पूजा पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने सबसे पहले न्यू कॉलोनी, खगौल, दानापुर स्थित श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।
इसके बाद चित्रगुप्त समाज बिहार की ओर से खगौल रोड, अनीसाबाद स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित पूजा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अनीसाबाद स्थित श्री चित्रगुप्त समाज के पूजा समारोह के साथ-साथ गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति और रोड नंबर 12 स्थित श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के कार्यक्रम में भी भाग लिया।
इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की और पूजा समिति की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। बहनों के साथ मनाया भाई दूज का पर्व चित्रगुप्त पूजा के बाद नितिन नवीन ने अपनी बहनों के साथ भाई दूज का पर्व भी मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि भाई दूज का पर्व हमारे सामाजिक ताने-बाने, पारिवारिक मूल्यों और आपसी प्रेम को और मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त पूजा की परंपरा हमें अपने कार्यों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा करने तथा अपने आचरण के प्रति जिम्मेदार रहने की प्रेरणा देती है। जनप्रतिनिधियों को भी अपने कार्यों का लेखा-जोखा जनता और समाज के सामने प्रस्तुत करना चाहिए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीन स्थानों पर की पूजा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के कई मंदिरों में पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सबसे पहले गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया और राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने लोगों को प्रसाद वितरित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कंकड़बाग के अशोकनगर स्थित प्रेम त्रिलोकी सामुदायिक भवन और अनीसाबाद के साकेत विहार पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की।
संजय सरावगी ने भी मंदिरों में की पूजा-अर्चना बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ खगौल रोड और अनीसाबाद स्थित चित्रगुप्त मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दोनों नेताओं ने खगौल रोड स्थित श्री श्री 108 चित्रगुप्त मंदिर और अशोक नगर, कंकड़बाग स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
इस दौरान संजय सरावगी ने भगवान चित्रगुप्त से बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय, सत्य, कर्म और धर्म के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें अपने कर्मों के प्रति जिम्मेदार रहने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
चित्रगुप्त पूजा बिहार के प्रमुख मंदिरों में मनाई जाती है, जिसमें भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर भक्ति और आशीर्वाद की कामना की जाती है। इस वर्ष पटना के मंदिरों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मिलकर पूजा की। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि राजनीतिक नेता धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर जनता के साथ जुड़ाव बढ़ा रहे हैं, जिससे समाज में एकता और शांति की भावना प्रबल होती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने और