चित्रकूट में 272 लोगों को बचाने वाली NDRF टीम का सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्रकूट के रामघाट में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य में सराहनीय योगदान के लिए एनडीआरएफ टीम का सम्मान किया गया। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने जवानों को रामनामी भेंट कर आभार जताया। मां मंदाकिनी में आई भीषण बाढ़ के दौरान एनडीआरएफ ने करीब 272 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इनमें गर्भवती महिला और पेड़ पर फंसे व्यक्ति का चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया रेस्क्यू भी शामिल है। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद एनडीआरएफ की टीम प्रयागराज के लिए रवाना हो गई।