चित्रकूट में दीपावली और अमावस्या मेले की तैयारियों का लिया गया जायजा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्रकूट में दीपावली और अमावस्या मेले की तैयारियों का जायजा लिया गया। अपर जिलाधिकारी न्यायिक और प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने मेला क्षेत्र और कामतानाथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। बिजली, सफाई, पेयजल, शौचालय, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। परिक्रमा मार्ग की 200 चिन्हित झरियों में से 150 बंद कराई जा चुकी हैं। शेष झरियों को भी जल्द बंद कराने के निर्देश दिए गए।