राज्य

चित्रकूट में गुंता बांध से छोड़ा जा रहा 2350 क्यूसेक पानी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चित्रकूट में गुंता बांध से छोड़ा जा रहा 2350 क्यूसेक पानी

चित्रकूट में बारिश के बाद नदियों में पानी बढ़ने से गुंता बांध के स्पिलवे से 2,350 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।प्रशासन ने अधिकारियों को बांध और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। लोगों से कहा गया है कि वे जलभराव वाले स्थानों, निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।