राज्य

चित्रकूट जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चित्रकूट जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी

चित्रकूट जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अतिवृष्टि से कर्वी के रामघाट सहित 19, मानिकपुर के 10 और राजापुर के 7 गांवों के करीब 14 हजार 562 लोग प्रभावित हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में 688 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है । प्रभावितों को अब तक 31 हजार 770 पैकेट पका भोजन और 3 हजार 236 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं।

अगले दो दिनों में 2 हजार और राहत किट बांटी जाएंगी। मकान क्षति के 311 मामलों में 15 लाख 28 हजार रुपये की सहायता राशि खातों में भेजी जा चुकी है। आज सुबह मंदाकिनी का जलस्तर 125 दशमलव 200 मीटर रहा, जो खतरे के निशान से नीचे है। प्रशासन राहत कार्यों पर लगातार नजर रखे हुए है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।