चित्रकूट के कर्वी कोतवाली में समाधान दिवस का हुआ आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्रकूट के कर्वी कोतवाली में मंडलायुक्त अजीत कुमार और डीआईजी राजेश एस की मौजूदगी में समाधान दिवस आयोजित हुआ। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान चार प्रार्थना पत्र मिले। इनके निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। अधिकारियों ने भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण करने, शिकायतों का समयबद्ध समाधान और फरियादियों से शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।