राज्य

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात मध्य प्रदेश के सतना और आसपास के क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के चलते शनिवार सुबह तक नदी का पानी लगातार बढ़ता रहा। रामघाट समेत अन्य घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घाट के निचले हिस्सों में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। दुकानदारों को भी सतर्क रहने और नदी किनारे से सामान हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।