अपराध

चित्रकूट में शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चित्रकूट में शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चित्रकूट में शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिले में इस बार एक हजार 152 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी, जबकि करीब पांच स्थानों पर रामलीला का आयोजन होगा। त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है इसके साथ ही धार्मिक स्थलों और दुर्गा पंडालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।