चित्तौड़गढ़ में सड़क हादसों के मृतकों को श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्तौड़गढ़ में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च आयोजित किया गया। कार्यक्रम के जरिए आमजन को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना और जिम्मेदार व्यवहार का संदेश दिया गया।
चित्तौड़गढ़, 16 नवम्बर। सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम रिमेम्बर, सपोर्ट एंड एक्ट रही। इस दौरान दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों की पालना अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। वहीं, जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर सड़कें उपलब्ध होने के बावजूद लापरवाही सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन रही है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और अनमोल जीवन बचाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
होल्ड बाईट
- दिनेश धाकड़ अतिरिक्त जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़।
- नेमीचंद पारीक आरटीओ चित्तौड़गढ़।
- दयाशंकर गुप्ता डीटीओ चित्तौड़गढ़।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
चिन्तौड़गढ़ में सड़क दुर्घटनाओं से मरे लोगों के लिए श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि सड़क दुर्घटनाएँ देश में एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या हैं, और ऐसी घटनाओं के बाद सामूहिक स्मरण से समाज में जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा मिलता है। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग सड़क नियमों का पालन करने के प्रति अधिक सतर्क और संवेदनशील बनें, जिससे दुर्