चोरहटा के बाबूपुर स्थित प्राचीन रानी तालाब और मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तालाब के किनारों पर होगा पौधारोपण, मॉर्निंग वॉक के लिए बनेगा पाथवे; मंदिर परिसर की चार एकड़ भूमि का भी होगा सौंदर्यीकरण
भोपाल, 13 नवंबर 2026। रीवा के चोरहटा स्थित बाबूपुर वार्ड क्रमांक 5 के प्राचीन रानी तालाब और मंदिर परिसर को आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में विकास कार्य किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि रानी तालाब की मेढ़ के किनारों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण कराया जाए, जिससे परिसर में हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता बढ़े। नागरिकों की सुविधा के लिए मॉर्निंग वॉक और टहलने हेतु सुंदर पाथवे का निर्माण कराया जाए। आवश्यकता के अनुसार पेवर ब्लॉक लगाए जाएं तथा परिसर की सुरक्षा और संरक्षण के लिए उचित स्थानों पर फेंसिंग की व्यवस्था की जाए। आदिवासी बस्ती के समीप विशेष रूप से वृक्षारोपण कराने के साथ मंदिर परिसर की लगभग चार एकड़ भूमि पर भी व्यापक पौधारोपण और सौंदर्यीकरण के कार्य कराने के निर्देश दिए।
भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र शुरू होगी प्रक्रिया
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित भूमि स्वामियों की सहमति प्राप्त कर दान-पत्र की कार्रवाई पूरी की जाए, ताकि पारदर्शी तरीके से जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य में आने वाली छोटी-बड़ी बाधाओं को दूर कर इस परिसर को शहर के अन्य विकसित तालाबों की तरह सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप दिया जाए।
स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने विकास, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपमुख्यमंत्री ने इन आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का उचित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्राचीन मड़फेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर चोरहटा के बाबूपुर में स्थित प्राचीन रानी तालाब और मंदिर परिसर के कायाकल्प के बारे में है, जहाँ पौधारोपण, पाथवे और सौंदर्यीकरण के काम शुरू होंगे। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐतिहासिक स्थल को संरक्षित करते हुए पर्यटन और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा कार्यों को गति देने के निर्देश से यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: स्थानीय लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे, पर्यटकों की आवक बढ़ेगी और क्षेत्र का सामाजिक-आर