चोरी का न्यू आयसर ट्रक का चेचिस 12 घंटे में बरामद, दो मुल्ज़िम गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। खजूरी सड़क पुलिस ने चोरी की वारदात का महज़ 12 घंटे में पर्दाफाश करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत का न्यू आयसर ट्रक का चेचिस बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में इंदौर के लसूड़िया इलाके के रहने वाले सुनील राठौर और राहुल परिहार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को बरखेड़ा बोंदर मेन रोड से ट्रक का चेचिस चोरी हो गया था। वारदात की इत्तिला मिलते ही पुलिस ने कंट्रोल रूम के ज़रिए भोपाल शहर और देहात के तमाम थानों को इत्तिला भेजकर तलाश शुरू कर दी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता इत्तिला पर पुलिस टीम ने गुनगा थाना इलाके में घेराबंदी कर चोरी किया गया चेचिस बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों मुल्ज़िमों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को अदालत में पेश करने की कार्रवाई जारी है। पुलिस वारदात से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी तफ्तीश कर रही है।
🎙️ जनता का संदेश का मत
चोरी के काले पथ पर चलने से न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि समाज का विश्वास भी टूटता है। यदि किसी को वित्तीय दुविधा हो, तो कानूनी मार्ग अपनाएँ, न कि चोरी या बदला। पुलिस के शीघ्र कार्य से यह दिखता है कि न्याय और अनुशासन से अपराध को रोका जा सकता है। हम सबको चाहिए कि हम अपने समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिये कानून और सहानुभूति दोनों को अपनाएँ।