राजनीति

चुनाव से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत से बढ़ी हलचल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
चुनाव से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत से बढ़ी हलचल

US-Iran War: अमेरिका और इजरायल में चुनावी सरगर्मी के बीच ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हाल ही में बातचीत हुई.

बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ईरान पर दोबारा हमला करने की संभावना पर चर्चा हुई.

हालांकि, इस मुद्दे पर अभी तक किसी अंतिम फैसले की पुष्टि नहीं हुई है अमेरिकी समाचार वेबसाइट एक्सिओम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत की जानकारी दो अमेरिकी अधिकारियों, एक इजरायली अधिकारी और एक अन्य जानकार सूत्र से मिली है.

बताया गया है कि नेतन्याहू ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सामने आई खुफिया जानकारियों से चिंतित हैं.

इजरायल को आशंका है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.

हालांकि, ट्रंप ने पिछले बीते गुरुवार को इस बात के संकेत दिए थे कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी.

बावजूद इसके रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों की सेनाएं संभावित घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए सतर्क हैं और अपनी तैयारियां जारी रखे हुए हैं. नेतन्याहू चाहते हैं ईरान के खिलाफ फिर कार्रवाई?

रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि नेतन्याहू ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने के पक्ष में हैं. उन्होंने इस विषय पर ट्रंप के साथ कई बार बातचीत की है.

सूत्र के मुताबिक, ट्रंप ने नेतन्याहू को तैयारियां शुरू करने के लिए कहा, लेकिन हमले की तारीख या किसी निश्चित समयसीमा को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई.

अमेरिकी अधिकारी का कहना था कि तैयारी करने का निर्देश मिलने का यह मतलब नहीं है कि हमला तत्काल होने वाला है.

यानी हमले की कार्रवाई बाद में हो सकती है और यह भी संभव है कि ऐसा कोई कदम न उठाया जाए.

ईरान के साथ नहीं होगी दोबारा बातचीत वहीं इस पूरे मामले पर अमेरिकी प्रशासन की ओर से अलग रुख सामने आया है.

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने दोनों नेताओं के बीच ईरान के साथ युद्ध दोबारा शुरू करने पर चर्चा होने की बात से इनकार किया.

वहीं, नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में रहते हैं. ईरान पर हमले को लेकर क्यों असमंजस में हैं ट्रंप?

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई के प्रस्ताव को लेकर ट्रंप का रुख पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति इस विचार के प्रति सकारात्मक दिखाई दिए, लेकिन बाद में उनकी हिचकिचाहट सामने आने लगी. एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, इस मुद्दे पर ट्रंप का रुख बदलता रहा है.

अमेरिकी प्रशासन के भीतर भी सैन्य कार्रवाई को लेकर एक जैसी राय नहीं है. खबर अभी अपडेट हो रही है...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।