चुनावी हार से बौखलाई कांग्रेस, वोटर लिस्ट पर भ्रम फैला रही: सुधांशु त्रिवेदी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 06, नई दिल्ली: कांग्रेस के विरोध मार्च को लेकर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी और गांधी परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है और वोटर लिस्ट को लेकर निराधार दावों के जरिए देश में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है।
सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने चार पीढ़ियों से लोकतंत्र के आवरण में राजतंत्र चलाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर आकाशवाणी में घुसने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
13 करोड़ मतदाताओं के मुद्दे पर बीजेपी नेता ने कांग्रेस से जवाब मांगा। उन्होंने सवाल किया कि बिना जांच के ऐसे मतदाताओं को मतदान का अधिकार देकर कांग्रेस आखिर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है।
बाइट: सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा नेता