चूरू की पंचायतों में मतदान जारी, विदेशों से भी वोट डालने पहुंचे प्रवासी मतदाता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत छह पंचायत समितियों में मतदान जारी है। जिले के 696 मतदान केंद्रों पर 6 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता वोट डाल रहे हैं, वहीं राणासर में खाड़ी देशों से भी प्रवासी मतदाता मतदान करने पहुंचे हैं।
चूरू, 16 नवम्बर | चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के चैथे चरण के तहत पंचायतों में आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गयी। जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान के लिए 696 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इन ग्राम पंचायतों में बूथों पर वोटिंग हो रही है। अपने गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं।
महिलाओं की कतार बताती है उनका उत्साह। मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होते ही मतदाताओं की लाइन लग गयी। छह पंचायत समिति में सबसे अधिक सरपंच रतनगढ़ पंचायत समिति में 59 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि सबसे कम तारानगर पष्चिम भालेरी में 27 ग्राम पंचायते हैं। वोटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। इन सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस के जवान व्यवस्था संभाले हुए है। जिले की 6 पंचायत समिति में 2005 वार्ड पंच चुने जायेंगे।
सरपंच के लिए 6,40,195 मतदाता करेंगे मतदान
पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में छह पंचायत समिति क्षेत्र में 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता सरपंच के लिए वोटिंग करेंगे।
राणासर में विदेशों से भी काफी संख्या में वोटर मतदान करने आए हैं।
बाइट - अल्ताफ दुबई - मतदाता
💡 पृष्ठभूमि (Background)
चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत छह पंचायत समितियों में मतदान जारी है, जहाँ 6 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता 696 मतदान केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं। इस चरण में राणासर में खाड़ी देशों से भी प्रवासी मतदाता मतदान करने पहुंचे हैं। यह विषय स्थानीय लोकतंत्र के कार्यान्वयन और विदेश में बसे नागरिकों की भागीदारी को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय नागरिक सक्रिय हैं। आम जनता पर इसका असर चुनावी जागरू