राज्य

CISF ने फुलबसिया साइडिंग के पास 250 टन कोयला किया जब्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
CISF ने फुलबसिया साइडिंग के पास 250 टन कोयला किया जब्त

सितंबर 26, नई दिल्ली: कोयला चोरी और अवैध भंडारण के खिलाफ CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CISF ने करीब 250 टन ग्रेड-9 कोयला जब्त किया है। यह कार्रवाई झारखंड के फुलबसिया साइडिंग के पास खुफिया सूचना के आधार पर की गई। CISF टीम ने एक सुनसान जगह पर छापा मारकर भारी मात्रा में कोयला बरामद किया। अधिकारियों के मुताबिक, कोयले को अवैध तरीके से जमा कर बाद में बड़े वाहनों के जरिए ले जाने की तैयारी थी। यह कार्रवाई CISF की नई तैनाती के बाद CCL मगध और आम्रपाली क्षेत्र में पहली बड़ी कार्रवाई है। CISF ने कहा है कि कोयला चोरी, अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ इंटेलिजेंस आधारित अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।