देश

CJI बोले- विपक्ष को नहीं मिल पाने की वजह बताई:सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले; राहुल को मिलने का समय देने से इनकार किया था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
CJI बोले- विपक्ष को नहीं मिल पाने की वजह बताई:सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले; राहुल को मिलने का समय देने से इनकार किया था

भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि उन्होंने INDIA ब्लॉक के सांसदों को मुलाकात नहीं कर पाने की वजह बता दी है। उन्होंने कहा कि रविवार को विपक्ष का पत्र मिला था, जिसका जवाब उन्होंने उसी रात दे दिया था। जवाब में उन्होंने मुलाकात नहीं कर पाने के कारण बताए हैं। पत्र में क्या लिखा था, इस सवाल पर CJI ने कहा, “यह आप विपक्षी सांसदों से पूछिए।” उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।

किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि को याचिका दायर करने का अधिकार है। कोर्ट उनकी समस्याएं सुनेगा और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई करेगा। दरअसल, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने CJI से सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच मिलने का समय मांगा था। वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

हालांकि, CJI ने मुलाकात से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा- विपक्ष अपनी मांगों को लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत याचिका दायर कर सकता है। आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेगा विपक्ष CJI की तरफ से मुलाकात के लिए इनकार के बावजूद विपक्षी दलों ने आज अपनी मांगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने इसे ‘चलो दिल्ली-मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया है। विपक्षी नेता दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट तक मार्च में युवा, विपक्षी दल, नागरिक संगठन और लोकतंत्र व संविधान में विश्वास रखने वाले लोग शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि यह मार्च पार्टी, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर भारतीयों के तौर पर निकाला जाएगा। शुक्रवार को विपक्ष ने राष्ट्रपति को सौंपा था ज्ञापन इससे पहले शुक्रवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने संसद से विजय चौक तक मार्च निकाला था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा था।

वहीं, खड़गे ने बेंगलुरु में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश में अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार के प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस तैनाती और लोगों को हिरासत में लिए जाने का जिक्र करते हुए सरकार पर युवाओं के आंदोलन से डरने का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि विपक्ष CJI स

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारतीय सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के द्वारा विपक्षी सांसदों को मिलने से इनकार करने के कारणों के खुलासे पर आधारित है। CJI ने बताया कि उन्हें रविवार को विपक्ष का पत्र मिला और उसी रात जवाब दिया, जिसमें उन्होंने मुलाकात न करने के कारण बताए। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह न्यायपालिका की पारदर्शिता और राजनीतिक संवाद पर असर डालता है। यदि कोर्ट के दरवाजे खुलने के बावजूद कुछ सांसदों को असमर्थित किया जाता है, तो यह जनता में न्यायिक निष्पक्षता पर संदेह पैदा कर सकता है और लोकतांत्रिक प्र

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।