देश

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान

सीजेआई सूर्यकांत ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य को 12 अक्टूबर सोमवार को उनसे मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

विपक्षी नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं, एसआईआर प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात का अनुरोध किया था.

न्यूज एजेंसी ANI ने कहा है कि सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बात रखने के लिए मीटिंग का अनुरोध किया था.

उन्होंने उन्हें ईमेल के जरिए भेजे गए जवाब में इस फैसले की वजहें बताई हैं.

इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ऐलान किया था कि कल दिल्ली में देश के युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा. उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी.

लेकिन उन्हें पुलिस और बीजेपी के गुंडों दोनों ने पीटा था. ऐसा भारत हम नहीं चाहते हैं.

इसके अलावा सोमवार 12 अक्टूबर को हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे.

पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर हम सब एक साथ चलेंगे.

राहुल ने की मांग- एसआईआर पर रोक लगे

राहुल ने कहा था कि देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे.

हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे.

हमारी मांग है - वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.

राहुल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज को दबा नहीं सकते.

ये कायर हमें डरा नहीं सकते. इन्हें पीछे

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।