CJI ने जिनके खिलाफ जांच कराई, वही चीफ जस्टिस बने:केंद्र से नियुक्ति, आज से झारखंड हाईकोर्ट में पद संभालेंगे; कॉलेजियम ने दूसरा नाम सुझाया था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्र सरकार ने जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट का कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। वे 28 नवंबर से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। जस्टिस एमएस सोनक के रिटायर होने के बाद उनकी नियुक्ति प्रभावी हुई है। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 नवंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विभु बाखरू को झारखंड हाईकोर्ट का नियमित चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी।
यानी कार्यवाहक चीफ जस्टिस के लिए केंद्र ने जस्टिस प्रसाद को नियुक्त किया, जबकि नियमित पद के लिए कॉलेजियम ने दूसरे नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस प्रसाद की नियुक्ति इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि CJI सूर्यकांत ने उनके खिलाफ मिली शिकायतों पर झारखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस एमएस सोनक से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी।
शिकायतों में उनकी निष्पक्षता और ईमानदारी पर सवाल उठाए गए थे। 26 नवंबर को जारी हुई नियुक्ति की अधिसूचना केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने 26 नवंबर को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत उन्हें झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह नियुक्ति 28 नवंबर से प्रभावी हुई। इससे एक दिन पहले 27 नवंबर को चीफ जस्टिस एमएस सोनक रिटायर हुए। कॉलेजियम ने 24 नवंबर को विभु बाखरू के नाम की सिफारिश की थी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 नवंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विभु बाखरू को झारखंड हाईकोर्ट का नियमित चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी।
Bar Bench की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेजियम में जस्टिस बाखरू के नाम पर अनौपचारिक चर्चा पहले ही हो चुकी थी और नियुक्ति को लेकर सहमति बन गई थी। बाद में 24 नवंबर की औपचारिक बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। जस्टिस बाखरू की नियुक्ति का प्रस्ताव जस्टिस एमएस सोनक के रिटायर होने से खाली होने वाले पद से जुड़ा था।
कॉलेजियम ने इस फैसले को सोनक की रिटायरमेंट के करीब औपचारिक रूप दिया। CJI ने जस्टिस सोनक से मांगी थी जांच रिपोर्ट 25 नवंबर को Bar Bench ने रिपोर्ट दी थी कि CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के खिलाफ मिली शिकायतों पर संज्ञान लिया था। उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस एमएस सोनक से मामले की तथ्यात्मक जांच कर रिपोर्ट मांग
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar